‘मैंने रुकवाया भारत-पाक परमाणु युद्ध, वरना मारे जाते 3.5 करोड़ लोग’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में किया सनसनीखेज दावा

वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में एक हैरान करने वाला दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि उनके हस्तक्षेप के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध टल गया। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के हवाले से दावा किया कि यदि अमेरिका दखल नहीं देता, तो इस युद्ध में लगभग 3.5 करोड़ लोग मारे जाते। हालांकि, भारत सरकार ने ट्रंप के इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान के साथ सैन्य अभियानों को रोकने का फैसला द्विपक्षीय था और इसमें किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं थी।

अपने संबोधन में ट्रंप ने वैश्विक कूटनीति पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह एक आतंकी राष्ट्र को कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे, हालांकि वह इस मुद्दे का समाधान कूटनीति से करना चाहते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप ने अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि अगर वे पहले राष्ट्रपति होते तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। उन्होंने दावा किया कि उनके प्रशासन के पिछले 9 महीनों के कार्यकाल में अमेरिका को दुनिया भर में वह सम्मान मिला है, जो इतिहास में पहले कभी नहीं मिला था।

घरेलू नीतियों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को मंजूरी देने की अपील की, ताकि अवैध प्रवासियों को अमेरिकी चुनावों में वोट देने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सीमा पर घुसपैठ में 56 प्रतिशत की कमी आई है और अब किसी भी अवैध विदेशी को देश में प्रवेश नहीं मिल रहा है। ट्रंप ने कांग्रेस से ‘डेलिलाह कानून’ पास करने की भी मांग की, ताकि अवैध प्रवासियों को कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस न मिल सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब अमेरिका में वोट देने के लिए नागरिकता का सबूत और वोटर आईडी दिखाना अनिवार्य होना चाहिए।

Next Post

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने 14 साल बाद की वापसी, फिल्म 'भूत बंगला' का पहला गाना 'रामजी आके भला करेंगे' आउट, टीजर में दिखा जबरदस्त कॉमिक अंदाज

Thu Feb 26 , 2026
हैदराबाद | बॉलीवुड की सबसे सफल निर्देशक-अभिनेता जोड़ियों में से एक, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन, 14 साल के लंबे अंतराल के बाद फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर पहले से ही भारी उत्साह था, जिसे अब ‘रामजी आके […]

You May Like