इंडोनेशिया में बाढ़ से 19 लोगों की मौत, 10 लापता

जकार्ता, 11 सितंबर (वार्ता) इंडोनेशिया के बाली द्वीप और पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ आने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लापता हो गए।
राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के बाली कार्यालय के प्रवक्ता गुस्ती अयु केतुत विजयंती ने गुरुवार को एक समाचार एजेंसी को बताया कि द्वीप पर अचानक आई बाढ़ में 13 लोगों की मौत हो गयी और छह लोग लापता हो गए। कई इलाकों में बाढ़ और 18 स्थानों पर भूस्खलन की भी खबरें हैं।
देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को बाली के कुछ हिस्सों में 150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी और एजेंसी ने चेतावनी दी कि पूरे सप्ताह भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।
पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में बाढ़ ने घरों और कृषि भूमि को नुकसान पहुँचाया, जिससे स्थानीय लोगों को ऊंचाई वाले जगहों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
प्रांतीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण एजेंसी की आपातकालीन इकाई के प्रमुख गैस्पर लोसा मनीसा ने बताया कि बाढ़ में छह लोगों की मौत हो गयी है और अन्य चार लापता हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।
इंडोनेशिया में बारिश का मौसम आमतौर पर नवंबर से अप्रैल तक रहता है, इस मौसम में बाढ़, भूस्खलन और संबंधित बीमारियों का एक प्रमुख कारण होता है। हालाँकि, जलवायु परिवर्तन के कारण हाल के वर्षों में बारिश के मौसम की अवधि लम्बी हो गयी है और भारी बारिश और भूस्खलन से स्थिति गंभीर हो गयी है।

Next Post

ऐशबाग फ्लाईओवर विवाद: प्रोफेसर की रिपोर्ट से खुला राज, 90 नहीं 119 डिग्री का है मोड़

Thu Sep 11 , 2025
भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र में बने फ्लाईओवर को लेकर उठे विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा मोड़ आया है। सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट की गई ठेकेदार कंपनी की याचिका पर सुनवाई के दौरान मैनिट के प्रोफेसर ने तकनीकी रिपोर्ट पेश की, जिसमें बताया गया कि ब्रिज 90 डिग्री नहीं बल्कि 118 से 119 […]

You May Like