लियोनेल मेस्सी से मुकाबले की तैयारी में जुटे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी इन दिनों राजनीति के साथ-साथ खेल के मैदान में भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। 56 वर्षीय सीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फुटबॉल का अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। वीडियो ने राज्य के लोगों में उत्सुकता और चर्चा को और बढ़ा दिया है।

मुख्यमंत्री अगले हफ्ते शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को होने वाले एक खास फुटबॉल मुकाबले की तैयारियों में जुटे हैं। इस ऐतिहासिक मैच में सीएम रेवंत रेड्डी की टीम का सामना दुनिया के महान फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी की टीम से होगा। इस बड़े मुकाबले के लिए रेवंत रेड्डी लगातार अपने फिटनेश पर काम कर रहे और फुटबॉल का अभ्यास कर रहे है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Next Post

दूसरे वनडे के लिए रायपुर पहुंची भारतीय टीम

Tue Dec 2 , 2025
रांची में साउथ अफ्रीका पर 17 रन की रोमांचक जीत के बाद भारत ODI सीरीज़ में 1-0 से आगे है, जिसमें विराट कोहली की 52वीं ODI सेंचुरी और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड तोड़ने वाले छक्के शामिल हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 […]

You May Like