
इंदौर। नारकोटिक्स विंग की टीम ने अशोक नगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के ग्राम कडराना में अवैध रूप से एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने मौके पर 1 किलो 250 ग्राम ठोस एमडी और 2 किलो 570 ग्राम तरल एमडी जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रह है.
डीएसपी संतोष हाड़ा ने बताया कि एमडी निर्माण में प्रयुक्त रसायन—डाई ईथाइल ईथर, मिथाइल अमीन, एसीटोन, सल्फ्यूरिक एसिड और अमोनियम एल्युमिनियम क्लोराइड भी बरामद किए है. आरोपियों राघवेन्द्र सिंह और प्रियांशु जैन को गिरफ्तार किया, जिनसे एक पिस्टल भी जब्त की गई. कार्रवाई नारकोटिक्स महानिरीक्षक के निर्देशन में डीआईजी नारकोटिक्स द्वारा गठित टीम ने की, जिसमें डीएसपी, थाना प्रभारी भरत चावड़ा, राकेश चौधरी, वर सिंह खड़िया और एसआई अजय शर्मा समेत इंदौर व मंदसौर के नारकोटिक्स अधिकारी शामिल थे.
