नाबालिक अपहृता को कुसमी पुलिस ने किया दस्तयाब 

 

-वैधानिक कार्यवाही उपरांत किया परिजनों के सुपुर्द

 

 

सीधी ।नाबालिक अपहृता को कुसमी पुलिस ने दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया।

मध्य प्रदेश शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाली घटनाओ में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है, जिसको दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ.रविंद्र वर्मा द्वारा जिले भर में अपहृत बालक -बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया ।इसी तरताम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, एसडीओपी कुसमी रोशनी ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कुसमी उनि भूपेश बैस के नेतृत्व में थाना कुसमी पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को शहडोल से दस्तयाब किया गया। पुलिस के अनुसार

दिनाकं 04 जनवरी 2025 को फरियादिया चौकी पोंडी थाना कुसमी सीधी उपस्थित आकर इस आशय की रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी नाबालिग लडकी उम्र 14 वर्ष दिनांक 02 जनवरी 2025 को उसके बहन के घर से बिना बताये कही चली गई और वापस घर नहीं आई जिसकी पता तलाश आस पड़ोस नाते रिस्तेदारी सभी जगह किये पर कही नही मिली ।लगता है कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी नाबालिग लड़की को बहला फुसालकर भगा ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर चौकी पोंडी थाना कुसमी सीधी में धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना अपहृता को शहडोल से दिनांक 07 जनवरी 2025 को दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

क्रूरता पूर्वक पशुओं के परिवहन में लगी पिकअप जप्त 

Wed Jan 8 , 2025
  -बहरी पुलिस ने 8 पशुओं के साथ वाहन को किया बरामद   सीधी।क्रूरता पूर्वक पिकअप मे लोड कर परिवहन कर रहे वाहन को 08 नग पशुओं के साथ बरामद कर थाना बहरी पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया।पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव […]

You May Like