ऐशबाग फ्लाईओवर विवाद: प्रोफेसर की रिपोर्ट से खुला राज, 90 नहीं 119 डिग्री का है मोड़

भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र में बने फ्लाईओवर को लेकर उठे विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा मोड़ आया है। सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट की गई ठेकेदार कंपनी की याचिका पर सुनवाई के दौरान मैनिट के प्रोफेसर ने तकनीकी रिपोर्ट पेश की, जिसमें बताया गया कि ब्रिज 90 डिग्री नहीं बल्कि 118 से 119 डिग्री के बीच का बना है। कंपनी का तर्क था कि उन्होंने निर्माण कार्य सरकारी एजेंसी द्वारा स्वीकृत नक्शे और संशोधित जीएडी के अनुसार ही किया है।

सरकार की जांच कमेटी ने पहले ब्रिज में खामियों का हवाला देते हुए कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया था, लेकिन युगलपीठ ने कहा कि ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई उचित नहीं होगी। अब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही तय होगी। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 17 सितंबर निर्धारित की है।

Next Post

कल उज्जैन से शुरू होगी कांग्रेस की ‘किसान न्याय यात्रा’

Thu Sep 11 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह ज़िले उज्जैन में शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 को कांग्रेस पार्टी अपनी किसान न्याय यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने इस रैली को भाजपा सरकार की “किसान विरोधी और जनविरोधी नीतियों” के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन करार दिया है। इस कार्यक्रम में […]

You May Like