गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए एमपी ट्रांसको का बड़ा कदम

इंदौर. उपभोक्ताओं को मानक वोल्टेज पर विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.

एम पी ट्रांसको के प्रदेश के अपने 417 सबस्टेशनों में से 412 पर विभिन्न क्षमताओं के कैपेसिटर बैंक संचालित है. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एमपी ट्रांसको की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि कैपेसिटर बैंकों की व्यवस्था से प्रदेशवासियों को उच्च गुणवत्ता और स्थिर वोल्टेज पर बिजली आपूर्ति संभव हो रही है.

इंदौर मे 441 एमव्हीएआर क्षमता के कैपेसिटर बैंक स्थापित

  1. मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) द्वारा इंदौर में विद्युत ट्रांसमिशन 400 के.वी., 220 के.वी. एवं 132 के.वी. के सबस्टेशनों द्वारा किया जाता है. इनमें एक 400 के.वी. सबस्टेशन, चार 220 के.वी. सबस्टेशन- साउथ ज़ोन, इंदौर ईस्ट बिचौली, मंगलिया और देपालपुर – तथा सात 132 के.वी. सबस्टेशन- राऊ, सत्यसाई, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स, निरंजनपुर, महालक्ष्मी नगर जी.आई.एस., इंदौर वेस्ट (चंबल) और नवदापंथ शामिल हैं. उपभोक्ताओं को मानक वोल्टेज स्तर पर गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता अनुसार इन सबस्टेशनों पर कैपेसिटर बैंक स्थापित किए गए हैं.

इंदौर के इन सबस्टेशनों पर लगे हैं कैपेसिटर बैंक

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता अमर कीर्ति सक्सेना में बताया कि इंदौर में 132 के.वी. चंबल एवं 220 के.वी. नॉर्थ ज़ोन सबस्टेशन पर 48-48 एम.व्ही.ए.आर., सत्यसाई एवं जैतपुरा सबस्टेशन पर 12-12 एम.व्ही.ए.आर., 220 के.वी. बिचौली पर 24 एम.व्ही.ए.आर., इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स, महालक्ष्मी नगर और निरंजनपुर सबस्टेशन पर 12-12 एम.व्ही.ए.आर., 220 के.वी. देपालपुर पर 36 एम.व्ही.ए.आर., 220 के.वी. साउथ ज़ोन इंदौर पर 48 एम.व्ही.ए.आर., 132 के.वी. राऊ पर 24 एम.व्ही.ए.आर. (सभी 36 के.वी. वोल्टेज स्तर पर) स्थापित किए गए हैं।

 

इसके अतिरिक्त, 220 के.वी. सबस्टेशन इंदौर जैतपुरा-दो पर 145 के.वी. वोल्टेज स्तर पर 33 एम.व्ही.ए.आर. क्षमता के कैपेसिटर बैंक स्थापित किए गए हैं. इंदौर स्थित 12 एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशनों पर कुल 441 एम.व्ही.ए.आर. क्षमता के कैपेसिटर बैंक स्थापित किए गए हैं.

 

प्रदेश में कुल 751 कैपेसिटर बैंक

प्रदेश स्तर पर एमपी ट्रांसको के कुल 751 कैपेसिटर बैंक सक्रिय हैं. इनमें 220 केवी सबस्टेशनों पर 145 केवी स्तर के 32 कैपेसिटर बैंक तथा 132 केवी सबस्टेशनों पर 36 केवी स्तर के 719 कैपेसिटर बैंक शामिल हैं. इनकी संयुक्त स्थापित क्षमता 9278.5 एम.व्ही.ए.आर. है, जिसके माध्यम से उपभोक्ताओं को स्थिर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है.

 

क्यों जरूरी है कैपेसिटर बैंक

सबस्टेशनों से विद्युत आपूर्ति के दौरान अक्सर पावर ट्रांसफार्मर्स पर इंडक्टिव लोड बढ़ जाता है, जिससे वोल्टेज में गिरावट आती है और बिजली की गुणवत्ता प्रभावित होती है. कैपेसिटर बैंक अपने कैपेसिटिव लोड के माध्यम से इस प्रभाव को संतुलित करते हैं. इससे पावर फैक्टर में सुधार होता है और उपभोक्ताओं को मानक वोल्टेज पर विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होती है.

Next Post

पत्थर की 10 मूर्तियां तैयार, 200 प्रतिमाएं बना रहे हैं कलाकार 

Sun Oct 5 , 2025
उज्जैन. महाकाल लोक में लगी सप्त ऋषि की प्रतिमाएं आंधी तूफान में उखड़ गई थी. उसके बाद सभी मूर्तियों को एफआरपी की बजाय पत्थर की लगाने का निर्णय लिया गया, 200 मूर्तियों को बनाने का काम जो चल रहा है उसमें अभी 10 मूर्तियां बनकर तैयार हो चुकी है. उड़ीसा […]

You May Like