युवा कांग्रेस ने रोजगार की मांग को लेकर शुरू किया -मेरी डिग्री का क्या-अभियान

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) युवा कांग्रेस ने देशभर में सरकारी विभागों में खाली पड़े करीब 50 लाख स्वीकृत पदों को एक वर्ष में भरने की मांग की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ ‘मेरी डिग्री का क्या’ देशव्यापी अभियान शुरू किया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडेय ने यह जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि अभियान की वेबसाइट लॉन्च की गयी और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी जारी कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों में 50 लाख से अधिक पद खाली हैं, जबकि रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में शिक्षित युवा भटक रहे हैं।

श्री पांडेय ने कहा कि अभियान के तहत हर खाली पद के लिए समयबद्ध भर्ती कैलेंडर जारी करने तथा भर्ती परीक्षा से नियुक्ति तक की पूरी प्रक्रिया के लिए समय-सीमा तय करने की मांग की जाएगी। अगले एक वर्ष तक ‘नौकरी मार्च’ और ‘डिग्री मार्च’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि एक वर्ष में खाली पद नहीं भरे गए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली के सह प्रभारी परमिंदर सिंह पम्मी भी मौजूद थे।

.....

Next Post

संघ प्रमुख मोहन भागवत इंदौर पहुंचे, उज्जैन के लिए रवाना

Thu Sep 17 , 2026
इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत गुरुवार को इंदौर पहुंचे। यहां संक्षिप्त प्रवास के बाद वे उज्जैन के लिए रवाना हुए। डॉ. भागवत के उज्जैन प्रवास के दौरान संघ की संगठनात्मक बैठकों सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like