रीवा:जिले भर मे खनिज का अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर रीवा के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल से उम्मीद है कि वह अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिये कुछ करेगे और अधिकारियों को निर्देश देगे.मुरूम का अवैध उत्खनन स्थानीय लोगो को दिखाई देता है.
जब अवैध उत्खनन की शिकायत कलेक्टर के पास पहुंची तो जांच के बाद कलेक्टर ने तीन लोगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया. गौरतलब है कि जिले भर में पत्थर, मुरूम का अवैध उत्खनन हो रहा है. वही गिट्टी एवं रेत का अवैध परिवहन भी हो रहा है। जब सरपंच सहित स्थानीय लोगो ने इसका विरोध किया तो उन्हे डऱाया गया.
