सीवन का जीवन बचाने भगीरथी प्रयास जरूरी

सीहोर. शहर की सीवन नदी का गहरीकरण और सफाई नहीं कराए जाने से यह पूरी तरह से उथली हो गई थी. हालात इस तरह के हो गए थे कि हर साल गर्मी आते-आते सीवन नदी पानी को तरस जाती थी. नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर की पहल अब सार्थक परिणाम देने जा रही है. नगर पालिका अमला और सीवन नदी उद्धार समिति द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत तीन स्थानों पर कार्य हो रहा है. उक्त विचार शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने सीवन नदी के अंतर्गत आने वाले छतरी पर गहरीकरण कार्य के भूमि पूजन के दौरान कहे. शुक्रवार को छतरी घाट, कस्बा सीहोर पर गहरीकरण का काम प्रारंभ हुआ। मेवाड़ा ने कहा कि सीवन नदी लंबे समय से उपेक्षा का शिकार हो रही थी. इसके बाद भी सीवन नदी की तरफ ध्यान नहीं दिया गय. हर साल बारिश के पानी के साथ आने वाली मिट्टी धीरे-धीरे गाद बनकर नदी की गहराई कम होने लगी. उथली होती नदी में जलभराव की मात्रा लगातार कम होती चली जा रही है।

Next Post

ट्रैक्टर-ट्राली की चोरी से व्यापारी न नाराज, नीलामी बंद रख जताया विरोध

Fri Apr 4 , 2025
आष्टा. मंडी प्रांगण में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था व चप्पे- चप्पे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के बाद भी बीती रात एक व्यापारी की दुकान के बाहर गेंहू से लदी ट्रैक्टर- ट्राली के चोरी हो जाने से व्यापारियों में आक्रोश का माहौल निर्मित हो गया. उन्होंने शुक्रवार को नीलामी बंद रखते हुए […]

You May Like