जकार्ता, 03 अक्टूबर (वार्ता) इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में स्कूल भवन ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। एक वरिष्ठ बचाव अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सुहार्यंतो ने कहा कि बचावकर्मियों ने तीन और शव बरामद किये हैं, जिससे मरने वालों की संख्या अब आठ हो गयी है। उन्होंने कहा कि 55 लोग अभी भी लापता हैं, इस कारण उन्हें ढूंढने के लिये खुदाई में भारी मशीनों का इस्तेमाल किया गया है।
इससे पहले बचाव कर्मी हाथों से खुदाई कर रहे थे क्योंकि उन्हें डर था कि भारी उपकरण के कारण भवन और अधिक ढह सकता है।
सिदोअर्जो जिले में बहुमंजिला अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल का एक हिस्सा सोमवार को अनधिकृत मरम्मत कार्य के दौरान ढह गया, जिससे बड़ी संख्या में छात्र फंस गये थे।
Next Post
वियतनाम में चक्रवाती तूफान के कारण 51 लोगों की मौत
Fri Oct 3 , 2025
हनोई, 03 अक्टूबर (वार्ता) वियतनाम में चक्रवाती तूफान बुआलोई और उसके बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से उत्तरी और मध्य वियतनाम में 51 लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य लापता हो गए तथा 164 घायल हुए हैं। वियतनाम आपदा एवं डाइक प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट […]

You May Like
-
2 years ago
भाजपा राज में स्वास्थ्य सेवायें बदहाल: अखिलेश
-
10 months ago
एमवाय से फरार कैदी खुद कोर्ट पहुंचा
-
2 days ago
अमेरिका ने आईसीसी पर प्रतिबंध लगाए
