रीवा:नगर निगम व्यवसायिक बकायादारो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने जा रहा है. नोटिस समाप्त होने के तीन दिन के भीतर तालाबंदी की कार्यवाही की जायेगी और जिनके द्वारा राशि जमा नही की गई है उन पर कुर्की की कार्यवाही की जायेगी. समीक्षा बैठक के दौरान कम वसूली पर 14 सहायक राजस्व निरीक्षको को शोकाज नोटिस दिया गया है.
निगम आयुक्त ने निर्देशित किया कि जिन बड़े व्यावसायिक बकायादारों की नोटिस अवधि समाप्त हो गई है उन पर 3 दिवस के भीतर तालाबंदी की कार्यवाही करें. साथ ही बकायादारों को नोटिस में जिस अवधि तक समय दिया गया है उस अवधि तक बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए. तालाबंदी होने के बाद जिन बकायादारों ने राशि जमा नहीं की उनपर कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिए.
ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉट की एरियर्स राशि जमा न करने वालो पर लीज निरस्तगी की नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. एरियर्स बकायादारों को नोटिस जारी करने में लापरवाही पर वार्ड 17 एवं 18 के वार्ड प्रभारी की एक वेतन वृद्धि रोकने हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. व्यावसायिक बकाया एरियर्स राशि की पेंडेंसी को इस तिमाही में शून्य करने के निर्देश दिए.
इसके साथ ही निगम आयुक्त ने वार्ड प्रभारियों को परफार्मेंस में सुधारने के सख्त निर्देश दिए तथा लक्ष्य के अनुरूप 50 प्रतिशत से कम वसूली करने पर 14 सहायक राजस्व निरीक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. आवासीय एरियर्स बकायादारो जिनकी पहली नोटिस की अवधि समाप्त हो चुकी है एवं बकाया राशि नही जमा की गई है कुर्की की अंतिम नोटिस जारी कर कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जाय. बैठक में उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, एमएस सिद्दीकी, सहायक आयुक्त शीतल भलावी, रामनरेश तिवारी, केएन साकेत, सहायक राजस्व अधिकारी रावेन्द्र सिंह मौजूद र
