रीवा:जिले में एक जून से अब तक 225 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. जिले में 10 जून को 10.9 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई. इस दिन तहसील सिरमौर में 15 तथा सेमरिया में 17 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई. जिले में एक जून से अब तक तहसील गुढ़ में सर्वाधिक 486 मिलीमीटर और तहसील त्योंथर में सबसे कम 82 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है. तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन ने बताया कि अब तक तहसील हुजूर में 213.3 मिली मीटर, रायपुर कर्चुलियान में 235.3 मिली मीटर, सिरमौर में 210.4 मिली मीटर, सेमरिया में 232 मिली मीटर, मनगवां में 140 मिली मीटर तथा तहसील जवा में 206 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई. गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 663.1 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. अब तक गत वर्ष की तुलना में 437.6 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है. इसका असर फसलों की बुवाई में भी हो रहा है
Next Post
कोई भी ताकत भारत को महाशक्ति बनने से नहीं रोक सकती: फडणवीस
Tue Aug 11 , 2026
मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि बाहरी और घरेलू ताकतें भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को रोकने की साजहश कर रही हैं ,क्योंकि उन्हें डर है कि देश जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति (सुपरपावर) बन जायेगा। श्री फडणवीस ने स्वतंत्रता दिवस […]
