राजस्व का तय लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

इंदौर: शनिवार को निगम मुख्यालय पर महापौर ने राजस्व और मार्केट विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में अधिकारियों को राजस्व का तय लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए.महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने आज निगम मुख्यालय पर राजस्व विभाग एवं मार्केट विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की.

बैठक में महापौर भार्गव ने राजस्व एवं मार्केट विभाग के कार्यों की विभागवार राजस्व वसूली पर चर्चा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली तय की जाए. बकाया राशि की वसूली के लिए प्रभावी एवं समय सीमा तय कार्रवाई की जाए. बैठक में अपर आयुक्त आकाश सिंह, उपायुक्त गरिमा पाटीदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

स्वच्छता प्रबंधन मॉडल का अध्ययन करने देशभर से आए अधिकारी

Sun Aug 2 , 2026
इंदौर: शहर में एसोसिएशन ऑफ म्युनिसिपैलिटीज एंड डेवलपमेंट अथॉरिटीज का एक दल तीन दिवसीय दौरे पर इंदौर आया था. एएमडीए दिल्ली के अध्यक्ष के साथ विभिन्न शहरों के अधिकारी इंदौर के कचरा प्रबंधन मॉडल का अध्ययन करने आए थे. अधिकारियों के उक्त अध्ययन दौरे का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों […]

You May Like