जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत बेलखडू से लालबाबा मंदिर के पास बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक पूरन रैकवार 28 वर्ष निवासी जबेरा दमोह ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह एवं उसका दोस्त प्रकाश राय एवं उसके पिता कमलेश रैकवार एवं बुआ रेखा रैकवार दो मोटर सायकिलों से शादी में जबलपुर जा रहे थे।
जैसे ही बेलखाडू से लालबाबा मंदिर के पास पहुंचे तभी कटंगी तरफ से आ रहीे मोटर सायिकल एमपी 20 एनडी 4913 के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसके पिता की मोटर सायकिल में टक्कर मार दिया जिससे उसके पिता एवं बुआ गिर पडे दोनों के हाथ पैरो में चोटे आ गयी।
