गर्लफ्रेन्ड का विवाद, बाइक में चाकू-राॅड से तोड़फोड़, युवक को धमकाया

जबलपुर: मस्ताना चौक रांझी में गर्लफ्रेन्ड को लेकर चले आ रहे विवाद पर बदमाशों ने बाइक में चाकू-राॅड से तोड़फोड़ कर युवक को धमकाया।पुलिस ने बताया कि आदर्श सोनी निवासी पुरानी फैमिली लाईन 06 वी बटालियन रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पहलवान बाबा के पास चाईनीज की दुकान है। गर्लफ्रेन्ड की बात को लेकर हरीश राजपूत से पुरानी बुराई चल रही है।

अपने दोस्त अक्षय से मिलने गौशाला दुर्गा मंदिर के पास मस्ताना चौक रांझी गया था, अपने दोस्त अक्षय से बात ही कर रहे थे तभी पुरानी बुराई की बात को लेकर हरीश राजपूत अपने दोस्त साहिल चौधरी के साथ आये और विवाद करने लगे, मारने की लिये दौड़े तो वह भाग कर वहीं पास में मामा के घर चला गया, उसकी मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 20 बी 8500 वहीं पर खड़ी थी जिसमें लोहे की राड व चाकू से तोड़ फोड़ कर दिये। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गये।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 22 नवम्बर 2025

Sat Nov 22 , 2025
पंचांग 22 नवम्बर 2025:- रा.मि. 01 संवत् 2082 मार्गशीर्ष शुक्ल द्वितीया शनिवासरे दिन 3/12, ज्येष्ठा नक्षत्रे दिन 3/52, सुकर्मा योगे दिन 11/33, कौलव करणे सू.उ. 6/40, सू.अ. 5/20, चन्द्रचार वृश्चिक दिन 3/52 से धनु, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7. ————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: शनिवार […]

You May Like