आईडीए चौथी बार करेगा आईएसबीटी के टेंडर

इंदौर:आईडीए एमआर-10 आईएसबीटी के चौथी बार टेंडर जारी करेगा. इस बार आईडीए ने फिर एसडी टेंडर शर्तो में बदलाव किया है. टेंडर एक सप्ताह के भीतर जारी हो जाएंगे.
आईडीए के लिए एमआर-10 पर सौ करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इंटर स्टेट बस टर्मिनल गले की हड्डी बन गया है. उक्त बस स्टैंड को कोई भी एजेंसी लेने को तैयार नहीं है, जबकि आईडीए ने आईएसबीटी को एयरपोर्ट की तर्ज पर भव्य और वातानुकूलित बनाया है.

बस स्टेंड पर 39 दुकान, 16 रेस्टोरेंट और 20 से ज्यादा कमर्शियल ऑफिस बनाए है. करीब 5.6 हेक्टेयर जमीन पर बने आईएसबीटी को लेकर आईडीए ने तीन बार टेंडर निकल दिए है. पहले दो बार तो कोई एजेंसी ने भाग नहीं लिया. तीसरी बार में ग्वालियर की कंपनी ने रुचि ली थी, लेकिन इसकी शर्तों पर खरी नहीं उतरी और उसका भी टेंडर निरस्त काट दिया गया.

ध्यान रहे कि पूर्व संभागायुक्त दीपकसिंह और कलेक्टर आशीष सिंह ने आईएसबीटी से एक साल पहले 250 बसें चलाने का ऐलान किया था, लेकिन टेंडर नहीं होने के कारण अभी तक बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है. अब आईडीए आईएसबीटी की शर्तो में फिर बदलाव करके टेंडर जारी करेगा. संभवतः अगले एक सप्ताह में आईएसबीटी का चौथी बार टेंडर निकाला जाएगा. आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े ने बताया कि आईडीए को उम्मीद है कि इस बार कोई व्यवस्थित एजेंसी अनुबंध कर लेगी.

Next Post

केंद्रीय मंत्री ने किया स्वच्छता गीत और वार्ड रैंकिंग का शुभारंभ

Wed Feb 11 , 2026
इंदौर: आज नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर स्वच्छता गीत लोकार्पण किया गया। इस मौके पर वार्ड रैंकिंग की शुरुआत भी की गई. केंद्रीय मंत्री ने इंदौर को फिर से स्वच्छता का सिरमौर बनाने की बात की और पूर्व के अभियान में नंबर वन का खिताब जीतने के बधाई […]

You May Like