स्पेन में जून रहा है सबसे गर्म माह, गर्मी जनित कारणों से लगभग 900 लोगों की मौत

स्पेन में जून रहा है सबसे गर्म माह, गर्मी जनित कारणों से लगभग 900 लोगों की मौत

मैड्रिड, 01 जुलाई (वार्ता) स्पेन में पिछले सात दशकों में इस वर्ष जून माह को सबसे गर्म माह के रूप में दर्ज किया गया है। सरकारी मौसम विभाग एजेंसी (एएमईटी) के आंकड़ों के अनुसार, स्पेन में जब से रिकॉर्ड रखना शुरू हुआ है, तब से लेकर अब तक एजेंसी ने इस महीने को ‘अत्यंत गर्म’ की श्रेणी में रखा है, जो विशेष रूप से असामान्य घटनाओं के लिए आरक्षित है। स्पेन के मुख्य हिस्से में औसत तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1991-2020 की अवधि के औसत से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वर्ष 1961 से शुरू हुई एएमईटी की ऐतिहासिक शृंखला में केवल जून 2025 ही इससे अधिक गर्म रहा है, जब औसत तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

महीने के अंत में भीषण गर्मी ने दैनिक तापमान के भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिये। स्पेन में 1950 के बाद से 22 और 23 जून जून माह के दो सबसे गर्म दिन दर्ज किये गये। एजेंसी ने इस दौर को इसकी तीव्रता, अवधि और भौगोलिक दायरे के कारण ‘असाधारण’ बताया है, विशेष रूप से मुख्य हिस्से के उत्तरी हिस्से में जहां तापमान के कई रिकॉर्ड टूटे। इस अत्यधिक गर्मी का स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ा। स्वास्थ्य मंत्रालय की हर दिन होने वाली मौतों की निगरानी करने वाली प्रणाली (मोमो) का अनुमान है कि इस महीने के दौरान उच्च तापमान के कारण लगभग 900 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 600 से अधिक मौतें केवल भीषण गर्मी वाले हफ्ते में हुई हैं।

इसमें अभी जून के आखिरी दिनों के अंतिम आंकड़े शामिल किये जाने बाकी हैं। इसके बावजूद इस मंगलवार तक मोमो प्रणाली ने 892 मौतों का अनुमान लगाया था। इसके साथ ही वर्ष 2015 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से यह जून के महीने में गर्मी से होने वाली मौतों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा बन गया है। एएमईटी के आंकड़े बताते हैं कि स्पेन के मुख्य हिस्से में 1975 और 2000 के बीच जून के महीने में केवल दो बार भीषण गर्मी दर्ज की गयी थी। वर्ष 2000 और 2025 के बीच यह संख्या बढ़कर 10 हो गयी। विशेषज्ञ इस बदलाव को मुख्य रूप से जीवाश्म ईंधन के उपयोग से होने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और उससे जनित ग्लोबल वार्मिंग से जोड़ते हैं।

.....

Next Post

ईरान-कतर के अधिकारियों के बीच शांति समझौते के शर्तों को लागू करने को लेकर बातचीत की उम्मीद

Wed Jul 1 , 2026
वाशिंगटन/दोहा, 01 जुलाई (वार्ता) ईरान और अमेरिका के बीच हुए 14 सूत्रीय समझौते को लागू करने तथा ईरान की जब्त संपत्तियों की स्थिति पर ईरान और कतर के बीच बुधवार को चर्चा करने की उम्मीद है। यह वार्ता कतर की राजधानी दोहा में अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप […]

You May Like