यूसीसी लागू करने के बढ़े प्रयास: सीएम डॉ यादव ने किया यूसीसी पोर्टल का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में कॉमन सिविल कोड (यूसीसी) पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। यूसीसी पोर्टल के माध्यम से संबंधित प्रक्रियाओं और जानकारी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार सुशासन और प्रशासनिक सुधारों के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रही है। यूसीसी पोर्टल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं और आवश्यक जानकारी तक आसान पहुंच प्रदान करेगा।

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने सुरभि एवं गोपाला गौशेड का किया लोकार्पण

Fri May 22 , 2026
रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हिनौती गौधाम गौसंरक्षण का बड़ा केन्द्र बनने जा रहा है. यहां प्राकृतिक खेती की भी शुरूआत की जा रही है. इस स्थल को हरीतिमायुक्त बनाकर सुरम्य बनाया जायेगा. उन्होंने सुरभि एवं गौपाला गौशेड का लोकार्पण किया जहां 1200 से अधिक गौवंश को […]

You May Like