सिंगरौली : बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम उज्जैनी निवासी एक महिला मिलिंग राईस मशीन के जद में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला तलवा गांव में धान की मिलिंग कराने गई थी।
बरगवां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम उज्जैनी निवासी बुटली देवी साकेत पति रावेन्द्र साकेत उम्र 34 वर्ष आज दिन शुक्रवार की दोपहर तलवा गांव में धान की मिलिंग कराने पहुंची थी, तभी धान के राईस मिलिंग मशीन के जद में उसकी चोटी फंस गई और मशीन के अंदर चली गई। इस भयानक हादसे में महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की विवेचना कर रही है।
