भक्तों को सुविधा: भगवान महाकाल की भस्म आरती अब 3डी में 

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन को श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सजीव एवं विशेष अनुभव बनाने की दिशा में एक अभिनव सुविधा प्रारंभ की जा रही है। अब भस्म आरती में प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित नहीं हो पाने वाले श्रद्धालु 3ष्ठ तकनीक के माध्यम से भस्म आरती के लाइव दर्शन कर सकेंगे।

आधुनिक तकनीक के माध्यम से श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल की भस्म आरती के दिव्य एवं अलौकिक स्वरूप का अनुभव प्रदान किया जाएगा। 3डी तकनीक के माध्यम से भस्म आरती की धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुभूति को और अधिक सजीव रूप में अनुभव करने का अवसर श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। इस विशेष सुविधा का लाभ चलित दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को प्राप्त हो सकेगा। श्रद्धालु प्रात: 4.30 बजे से 6.30 बजे तक मानसरोवर स्थित दुर्लभ दर्शन केंद्र पर जाकर नि:शुल्क 3ष्ठ भस्म आरती के दर्शन कर सकेंगे। 3डी भस्म आरती दर्शन के पश्चात श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन उपलब्ध कराने तथा आस्था के साथ आधुनिक तकनीक का समन्वय स्थापित करने की दिशा में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

Next Post

रेलवे स्टेशन से पंजाब की महिलाओं से मिला मादक पदार्थ

Sat Sep 12 , 2026
उज्जैन। ट्रेन के माध्यम से मादक पदार्थ डोडाचूरा उज्जैन तक लेकर पहुंची पंजाब की दो महिलाओं को जीआरपी की टीम ने पकड़ा है। उनके पास मौजूद पिट्ठू और ट्रॉली बैग में 75 किलो मादक पदार्थ भरा मिला। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही […]

You May Like