चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपियों का खुलासा

तेंदूखेड़ा/दमोह.थाना तेन्दूखेडा क्षेत्रान्तर्गत पण्डा सेठ की दुकान के सामने मेन रोड तेन्दूखेडा में साप्ताहिक बाजार में ठेले को लेकर मृतक अतुल अहिरवार पिता वीरन अहिरवार उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्र.5 तेन्दूखेडा ने अपने ठेले को 50 रूपयें किराये पर दमोह के फल विक्रेता धीरेन्द्र खटीक को दिया था, जब मृतक अतुल अहिरवार किराया लेने गया, तो उनके बीच 30 रूपयें को लेकर विवाद हुआ, जिस पर विधि विरूद्ध बालक द्वारा अतुल अहिरवार के सीने पर चाकू मार दिया गया.घायल को अस्पताल तेन्दूखेडा ले जाया गया, जहां पर डाक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया .पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया के निर्देशन में एसडीओपी तेन्दूखेड़ा श्रीमती अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेन्दूखेडा निरी.रावेन्द्र बागरी व पुलिस बल तेन्दूखेडा,थाना प्रभारी तेजगढ, थाना प्रभारी तारादेही त्वरित कार्यवाही करते हुये कानून व्यवस्था को बनाये रखते हुये, प्रार्थी वीरन लाल पिता पूरनलाल अहिरवार उम्र 56 साल निवासी वार्ड क्र 05 तेन्दूखेडा की रिपोर्ट पर अपराध क्र 257/26 धारा 103(1),296(बी) बीएनएसएस आरोपी धीरेन्द्र खटीक,विधि विरूद्ध बालक दोनो निवासी हरसिद्धी माता के पास कोतवाली दमोह के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.विधि विरूद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया.सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी- निरी.रावेन्द्र बागरी थाना प्रभारी तेन्दूखेडा,उपनिरी.अरविन्द सिह लोधी थाना प्रभारी तेजगढ,उपनिरी.आलोक तिरपुडे थाना प्रभारी तारादेही ,सउनि संजय सिह,प्रआर. बृजेश तिवारी ,प्रआर. रविचन्द्र घोषी ,आर. राममिलन घोषी ,आर. नंदलाल कुर्मी ,आर. रणधीर दांगी ,आर. चालक विजय दीक्षित थाना तेन्दूखेडा,प्रआर लखनलाल ,आर.चालक रौनक पटैल,आर.रामजी साहू का योगदान रहा।

Next Post

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामले में च्वाईस फिलिंग की अनुमति, नियुक्ति आदेश पर अंतरिम रोक

Wed Jun 24 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक मामले में याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत प्रदान करते हुए च्वाईस फिलिंग की अनुमति दे दी है। साथ ही स्पष्ट किया है कि उनके नियुक्ति आदेश फिलहाल जारी नहीं किए जाएंगे और यह प्रक्रिया याचिका के […]

You May Like