इंदौर: कांग्रेस द्वारा 15 अक्टूबर को वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. उक्त अभियान सभी 85 वार्ड में एक साथ चलेगा. ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी जानता से हस्ताक्षर करवाएंगे.उक्त निर्णय शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आज गांधी भवन में आयोजित कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष की बैठक में लिया है.
शहर कांग्रेस के नए प्रभारी संजीव सक्सेना एवं विधानसभा प्रभारियों की मौजूदगी में बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए चौकसे ने कहा कि नगर प्रदेश और देश में भाजपा द्वारा वोट की चोरी करके सरकार बनाने का काम किया जा रहा है. राहुल गांधी ने तथ्य इकट्ठा कर पूरे देश के सामने इस हकीकत को उजागर कर दिया है. अब कांग्रेस के द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है.
चौकसे ने बताया कि इस कड़ी कल इंदौर में कांग्रेस द्वारा चलाया जाएगा. कल सुबह 10 से 12 बजे तक शहर के सभी 85 वार्ड में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. उक्त सभी वार्ड के प्रमुख चौराहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिकों से हस्ताक्षर कराए जाएंगे. इसके बाद में इसी दिन बूथ स्तर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी लोगों से हस्ताक्षर करवाएंगे.
