बीजापुर, दंतेवाडा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड में किया 22 नक्सलियों को ढेर

रायपुर 20 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा के सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में 22 नक्सलियों को ढेर किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक जवान भी शहीद हो गया है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों की टीम बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी में थाना गंगालूर इलाके में नक्सली विरोध ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। टीम ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में 22 नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षाबल की टीम ने बीजापुर में 18 तो कांकेर में चार नक्सली मार गिराया है।

इस मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के एक जवान राजू ओयामी शहीद हो गये। गृह मंत्री विजय शर्मा ने 18 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की है वहीं अन्य क्षेत्रों से अभी शव प्राप्त होने की सूचना आधिकारिक रूप से प्राप्त नहीं हुई है।

 

Next Post

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद, दो नक्सली ढेर

Thu Mar 20 , 2025
जगदलपुर 20 मार्च (वार्ता) बीजापुर और दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सली के बीच चल रहे मुठभेड़ में डी आर जी का एक जवान शहीद हो गया और दो नक्सली मारे गए। ज़िला बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी में थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी। अभियान […]

You May Like

मनोरंजन