भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के करथुआ के समीप सेमरा मार्ग में आज बुधवार की शाम करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक एवं घायल सीधी जिले के पड़रिया गांव के निवासी हैं। चितरंगी के बैरदह रिश्तेदारी में आ रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीधी जिले के पड़रिया गांव निवासी आशीष कोल पिता राममिलन कोल उम्र 30 वर्ष एवं पत्नी मीनावती कोल उम्र 26 वर्ष एवं जितेन्द्र कोल मोटरसाइकिल में सवार होकर चितरंगी थाना क्षेत्र के बैरदह रिश्तेदारी में आ रहे थे कि करथुआ के सेमरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जहां इस सड़क हादसे में तीनों लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी हमराह के साथ घटनास्थल पहुंच घायलो को तत्काल उपचार के लिए चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाकर भर्ती कराया, टीआई ने यहां मानवता का भी परिचय दिया है, उन्होंने अपने खुद के वाहन में घायलो को उपचार के लिए लाए और खुद वाहन भी खुद ही चला रहे थे। उनका मक्सद था कि घायल को समय पर इलाज मिल जाए, लेकिन इस हादसे में मीनावती एवं आशीष कोल की मौत हो गई और जितेन्द्र का ईलाज चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन की तलाश में जुट गई है।

Next Post

कलेक्टर द्वारा कृषकों के पोला त्यौहार की बधाई देते हुए गोटमार मेले को अनुशासन,गौरवशाली परंपरा अनुसार मनाने की अपील

Wed Sep 9 , 2026
पांढुरना, कृषकों के पोला त्यौहार एवं गोटमार मेले की जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने सभी से यह गोटमार मेले अपनी गौरवशाली परंपरा के अनुसार शालीनता से मनाने की अपील की है। जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा पांढुरना जिले वासियों के नाम जारी […]

You May Like