युवा कांग्रेस कल एसआईआर के विरोध में चुनाव आयोग कार्यालय का करेगा घेराव

भोपाल: भारत निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहा है तथा लक्षित तरीके से लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा रहा हैं। यह आरोप भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी शिविसिंह चौहान ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए लगाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग भाजपा के एजेंट के रूप में उनकी छाया बनकर काम काम रहा है।

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने कहा भाजपा वोट चोरी के लिए एसआईआर प्रक्रिया को हथियार बनाने का प्रयास कर रही है जो मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस नहीं होने देंगी। उन्होंने बताया कि कल 27 नवम्बर को प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में भोपाल स्थित भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय का घेराव किया जा रहा है जिसमें प्रदेशभर के हजारों युवा साथी शामिल होंगे।

आपने कहा प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आयोग कल के घेराव से यह साबित हो जाएगा कि आने वाले समय में प्रदेश में युवा कांग्रेस हर उस बात का विरोध करेगी जो युवाओं और जनहित के खिलाफ है।भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के सह-प्रभारी रूपेश सिंह भदौरिया ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी चुनाव को चोरी करने का काम करती है, जनता के वोटों के अधिकारों को छीनने का काम करती है। और चोरी से पिछले दरवाजे से अपनी सरकार बनाने का काम करती है, इसके विरोध में कल भोपाल में चुनाव आयोग के कार्यालय का जंगी घेराव किया गया है।

आपने बताया कि आने वाले समय में अगर भाजपा और चुनाव आयोग ने एसआईआर पर सुधार नहीं किया तो जिला स्तर पर हम युवा कांग्रेस के साथियों के साथ इस लड़ाई को जारी रखेंगे।अंत में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव ने चर्चा के दौरान अपनी बात रखते हुए कहा कि हम वास्तविक मतदाताओं मतदाताओं को हटाने या फर्जी मतदाताओं को को शामिल करने के सरकार और चुनाव आयोग के हर प्रयास का पर्दाफाश करेंगे।

Next Post

29 नवंबर को अनमोल सिनेमा पर दिखायी जायेगी ‘कातेरा’

Wed Nov 26 , 2025
मुंबई, 26 नवंबर (वार्ता) अनमोल सिनेमा पर 29 नवंबर को फिल्म ‘कातेरा’ दिखायी जायेगी। निर्देशक तरुण सुधीर की पेशकश ‘कातेरा’, जिसमें सुपरस्टार दर्शन, खूबसूरत आराधना राम और दमदार विलेन जगपति बाबू अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एक साधारण लोहार कातेरा की है, जो गांव […]

You May Like