औद्योगिक क्षेत्र मटेहना में विद्युत कंपनी और उद्यमियों की समन्वय बैठक आयोजित

सतना: मटेहना औद्योगिक क्षेत्र में जिला उद्योग संघ एवं लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में औद्योगिक उपभोक्ताओं और विद्युत कंपनी के बीच समन्वय को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड,वृत्त के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उद्योगपतियों की बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना और आपसी सामंजस्य को मजबूत बनाना था.

बैठक में विद्युत कंपनी के अधिकारियों ने औद्योगिक उपभोक्ताओं को कंपनी की नवीनतम योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी.साथ ही उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके तत्काल समाधान का आश्वासन दिया. अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह ने कहा कि उद्योगों को बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति देना कंपनी की प्राथमिकता है. उन्होंने उद्यमियों द्वारा दिए गए कीमती सुझावों को ध्यान में रखते हुए कार्यप्रणाली में सुधार और समन्वय बढ़ाने की बात कही.

इस अवसर पर मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से कार्यपालन अभियंता मृगेंद्र सिंह चंदेल एवं सहायक अभियंता कुलदीप मिश्र विशेष रूप से उपस्थित रहे.वहीं औद्योगिक संगठनों का नेतृत्व करते हुए जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष मनविंदर ओबेरॉय एवं लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष नीतेश बड़ेरिया ने उद्यमियों की बात प्रमुखता से रखी.

Next Post

इंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी

Sat Aug 8 , 2026
मुंबई, दिग्गज अभिनेता दादा कोंडके ने अपनी डबल मीनिंग कॉमेडी और विवादित फिल्मी टाइटल्स से अलग पहचान बनाई। उनकी नौ फिल्में लगातार गोल्डन जुबली रहीं और गिनीज बुक में दर्ज हुईं। मराठी सिनेमा के इतिहास में दादा कोंडके का नाम उन कलाकारों में शुमार है, जिन्होंने अपनी अलग शैली, बेबाक अंदाज […]

You May Like