भिंड में दो टीआई समेत सात थानेदारों का ट्रांसफर, असवार पहुंचे सुरेश मिश्रा, परशुराम को एंडोरी से रावतपुरा भेजा

भिंड: जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक असित यादव द्वारा जारी आदेश में दो टीआई सहित सात थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय को दबोह थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है, दबोह में पदस्थ राजेश शर्मा को पुलिस लाइन भिंड भेजा गया है।

असवार थाना प्रभारी नितेंद्र मावई को कोतवाली थाना पदस्थ किया गया है। रावतपुरा थाना प्रभारी कमलकांत दुबे को देहात थाना भेजा गया है। वहीं कोतवाली में पदस्थ सुरेश मिश्रा को स्थानांतरित कर असवार थाना प्रभारी बनाया गया है। देहात थाना में पदस्थ बलराम यादव को झाकरी चौकी भेजा गया है, जबकि झाकरी चौकी प्रभारी विवेक प्रमात को एंडोरी थाना पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा एंडोरी थाना प्रभारी परशुराम अहिरवार को रावतपुरा थाना का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली में पदस्थ सोनेश तोमर को आलमपुर थाना भेजा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल अपने नए स्थान पर जॉइनिंग दें।

Next Post

तीन सूने घरों के टूटे, लाखों का माल ले उड़े चोर

Sun Apr 26 , 2026
जबलपुर: बेखौफ चोरों ने तीन सूने घरों में धवा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। ये वारदातें अधारताल, गोराबाजार, बरेला थाना क्षेत्र में हुई है। अधारताल पुलिस के मुताबिक धनराज पटेल 49 वर्ष निवासी कृष्णा विहार कोलानी मैत्री नगर महाराजपूर ने रिपोर्ट […]

You May Like