झाबुआ में ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई, अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ:शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से झाबुआ पुलिस द्वारा ऑपरेशन मर्यादा के तहत अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात पुलिस चौकी झकनावदा की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम झकनावदा–उमरकोट रोड पर कार्रवाई की। यहां एक व्यक्ति को अवैध रूप से 12 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस लेकर घूमते हुए पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान पारस उर्फ पारु पिता बापू निनामा (28 वर्ष), निवासी ग्राम जवानपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए। मामले में थाना रायपुरिया में अपराध क्रमांक 332/2026 के तहत धारा 25(1) एवं 27 आयुध अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, रविंद्र तथा आरक्षक बबलू पंचोली, राजू मुवेल, दीपक अलावा और राधेश्याम दुबेला की सराहनीय भूमिका रही। झाबुआ पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

मंडी में किसान के टेम्पो से 55 किलो अलसी चोरी:कट्टा उठाकर ले जाते दिखे तीन संदिग्ध; घटना कैमरे में कैद, शिकायत दर्ज

Thu Oct 15 , 2026
नीमच: शहर की पुरानी कृषि उपज मंडी में मंगलवार को फसल बेचने आए किसान के टेम्पो से अलसी का कट्टा चोरी हो गया। किसान उड़द की तुलाई करवाने में व्यस्त था, तभी अज्ञात बदमाश टेम्पो में रखा 55.5 किलोग्राम अलसी का कट्टा लेकर फरार हो गए। घटना मंडी परिसर में […]

You May Like

Play sound