दुर्गा पूजा को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए ब्रांडिंग अभियान चलाएगी सरकारः घोष

कोलकाता, (वार्ता) पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने सोमवार को कहा कि सरकार दुर्गा पूजा को एक वैश्विक महोत्सव के तौर पर प्रसारित करने और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग अभियान शुरू करने जा रही है।

पर्यटन विभाग ने होर्डिंग समेत प्रचार से जुड़ी गतिविधियों के लिए ‘प्रस्ताव के लिए अनुरोध’ (आरईपी) की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

श्री घोष ने कहा, “इस बार हम दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि दुर्गा पूजा उत्सव का वह समय है, जब दुनिया भर से लोग आकर इसे देख सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग ग्लोबल टूरिज्म मैप पर पश्चिम बंगाल की स्थिति को मजबूत करने के लिए उत्सव की अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग और प्रचार पर ध्यान देगा।

दुर्गा पूजा आयोजित करने वाले क्लबों को दिए जाने वाले चंदे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग इस मामले के लिए जिम्मेदार नहीं है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस साल दुर्गा पूजा कार्निवल आयोजित किया जाएगा, तो श्री घोष ने कहा कि इसे आयोजित करना पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “हम दुर्गा पूजा के दौरान पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देना चाहते हैं।”

 

Next Post

शहर में धार्मिक यात्राओं के कारण यातायात का कचूमर बना

Tue Aug 25 , 2026
इंदौर: सोमवार को शहर में सुबह से लेकर रात तक निकाली धार्मिक यात्राओं के कारण यातायात का कचूमर बन गया. स्थित यह हो गई कि शहर की अधिकांश सड़कों पर वाहन चींटी की चाल से रेंगते नजर आए. सबसे ज्यादा बेकार स्थिति सुबह राजबाड़ा, जवाहर मार्ग, सुभाष मार्ग और एमजी […]

You May Like