शहर में धार्मिक यात्राओं के कारण यातायात का कचूमर बना

इंदौर: सोमवार को शहर में सुबह से लेकर रात तक निकाली धार्मिक यात्राओं के कारण यातायात का कचूमर बन गया. स्थित यह हो गई कि शहर की अधिकांश सड़कों पर वाहन चींटी की चाल से रेंगते नजर आए. सबसे ज्यादा बेकार स्थिति सुबह राजबाड़ा, जवाहर मार्ग, सुभाष मार्ग और एमजी रोड़ पर नजर आई. वहीं शाम को एबी रोड, पलासिया, पाटनीपुरा, मालवा मिल, एलआईजी चौराहा, परदेशीपुरा, भमोरी क्षेत्र में यातायात जाम से लोग परेशान हो रहे थे.

आज शहर में सुबह शास्त्री ब्रिज गोपेश्वर मंदिर से राजबाड़ा जबरेश्वर महादेव मंदिर तक गोलू शुक्ला की पत्नी द्वारा महिला कावड़ यात्रा से राजबाड़ा, जवाहर मार्ग, पटेल ब्रिज, हरसिद्धि, यशवंत रोड़, महूनाका, गंगवाल बस स्टैंड, बड़ा गणपति, एमजी रोड़, श्रीकृष्ण टॉकीज से शास्त्री ब्रिज तक चारों तरफ यातयात जाम लगा रहा. शाम को 4 बजे पंचकुइया स्थित भूतेश्वर मंदिर की यात्रा से गंगवाल बस स्टैंड, राजमोहल्ला,मालगंज, टोरी कॉर्नर, खजुरी बाजार, मल्हारगंज, बड़ा गणपति, जिंसी, एयरपोर्ट सहित आसपास की गलियों तक में लोग यातायात जाम से परेशान होते रहे.

इसके बाद मिल क्षेत्र में एलआईजी के सामने शिव मंदिर की धार्मिक यात्रा के कारण पाटनीपुरा, मालवा मिल, नवलखा से शिवाजी वाटिका तक, एबी रोड पर विजय नगर चौराहा, सत्यसांई चौराहा, एलआईजी चौराहा, पलासिया, रीगल चौराहे, रेसकोर्स रोड जंजीरवाला चौराहे से इंडस्ट्री हाउस चौराहा, संजय सेतु, रिवर साइड रोड पर यातायात लगातार जाम होता रहा.इस दौरान यातायात पुलिस जवान कहीं नजर आए और कहीं जगह गायब थे. आश्चर्य जनक बात यह है कि ट्रैफिक जाम खोलने वाला कोई नहीं था. पुलिस यात्राओं के संरक्षण में लगी थी. वहीं वाहन चालक आपस में गुत्थम गुत्था होकर परेशान होते रहे.

Next Post

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही करने पर पाँच अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

Tue Aug 25 , 2026
इंदौर: कलेक्टर ने सोमवार को समय-सीमा बैठक की समीक्षा में पांच अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की. इस दौरान कलेक्टर ने तीन अधिकारी-कर्मचारियों पर अर्थदंड, एक लेखापाल निलंबित तथा स्कूल की प्राचार्य को शोकॉज नोटिस जारी किया.कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज समय सीमा बैठक में विभागवार समीक्षा की. बैठक में […]

You May Like