रेल्वे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, आत्महत्या की आशंका

दमोह:जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी के समीप हनुमंता पुलिया के पास सोमवार सुबह एक वृद्ध का शव रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला.सूचना मिलते ही बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, प्र.आर. प्रकाश सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा.मृतक की पहचान दयाशंकर पिता शीतल नामदेव, उम्र 62 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-6 बांदकपुर के रूप में हुई।

शव रेलवे ट्रैक नंबर 1140/3ए पर मिला.पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में अज्ञात कारणों के चलते वृद्ध द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,मामले की जांच जारी है.

Next Post

ट्रक और स्कार्पियो से ले जाई जा रही 340 पेटी अवैध बीयर जब्त

Mon May 18 , 2026
इंदौर:शहर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक और एक स्कार्पियो वाहन से ले जाई जा रही 340 पेटी बीयर (करीब 4080 लीटर) जब्त की है. मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जब्त माल […]

You May Like