
जबलपुर। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने सोमवार को जबलपुर शहर में कई विद्यालय में डीईओ पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षकों की बैठक लेते हुए जर्जर कमरों में कक्षायें नहीं लगाने की दी हिदायत दी। इसके अलावा गढ़ा के विद्यालय में तीन शिक्षकों को बिना अनुमति प्रवेश पर जाने को लेकर नोटिस भी जारी किए। जानकारी के अनुसार डीईओ घनश्याम सोनी ने शासकीय रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगा नगर गढ़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह शिक्षा गढ़ा बाजार तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमला नेहरू नगर का जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों में शिक्षकों की बैठक भी ली। उन्होंने शाला प्राचार्यों एवं शिक्षकों को क्षतिग्रस्त कमरों में कक्षायें नहीं लगाने की सख्त हिदायत दी तथा वन लायनर प्रश्न, प्राचार्य एवं शिक्षकों की डेली डायरी, स्टूडेंट डेटा रजिस्टर, यूनिट टेस्ट, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की।
शिक्षकों को नोटिस
जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ा बाजार के निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षक शिखा रैकवार, प्रतिभा धड़गे एवं रामगोपाल सोनी बिना आवेदन स्वीकृति के अवकाश पर पाये जाने पर सबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
