
जबलपुर। स्वामी जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान बड़े फुहारा पर 11 रथों का एक साथ भव्य स्वागत एवं 5 महाआरतीयों से आरती की गई फिर संतो द्वारा सोने की झाड़ू से रास्ता बुहारा गया। रथ यात्रा को नरसिंह पीठाधीश्वर जगद्गुरु नरसिंह दास महाराज, दंडी स्वामी प्यारेनंद महाराज, महामंडलेश्वर अखिलेश्वरनंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर राधेचैतन्य महाराज, स्वामी पगलानंद महाराज, स्वामी मुकुंद दास महाराज, स्वामी चंद्रशेखरानंद महाराज, पं रोहित दुबे, योगी राजेश दास महाराज, पं वासुदेव शास्त्री, पं संतोष शास्त्री की अगुवाई में निकाली गई। स्वागत समिति के शरद अग्रवाल के द्वारा खिचड़ी का महाभोग मीठा भात भक्तों को बांटा गया।
जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक, साहू समाज हनुमान ताल, बंगाली क्लब, विट्ठल रघुराई मंदिर सहित कई मंदिरों के रथ एक साथ निकाले गए। बैंड बाजा, दुलदुल घोड़ी, झांकियां आदि शामिल हुईं। इस अवसर पर स्वागत समिति के अध्यक्ष एवं नर्मदा महाआरती ग्वारीघाट के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल, राजेंद्र सराफ, मुकेश साहू, हरीश साहू, विनोद दीवान, श्याम मनोहर पटेल, शोभाराम गोटिया, मनोज नामदेव आदि उपस्थित थे।
