
जबलपुर। बेलबाग पुलिस ने जुआ फड़ पर छापा मार कार्रवाई करते हुए फड़बाज अप्पा सोनकर सहित 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 15700 रूपये जप्त किए गए। जबकि दो जुआरी भाग गए।
नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू ने बताया कि भानतलैया में रविदास आश्रम के सामने स्थित एक मकान पर ताश के पत्तो पर हार जीत का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे रितेश नायक 51 साल निवासी बडा फुहारा लार्डगंज,
सोहेल अख्तर 49 साल निवासी मक्का नगर रजा चौक, अनूप सोनकर 36 साल निवासी घमापुर को पुलिस ने पकड़ा। जुआडियों एवं फड से 52 ताश के पत्ते एवं नगदी रकम कुल 15700 रूपये जप्त करते हुये पूछताछ करने पर बताया कि हम 05-06 लोग भूरा सोनकर के मकान में जुआ मन्ना खेल रहे थे जिसकी नाल अप्पा सोनकर द्वारा ली जाती है। मकान मालिक भूरा उर्फ राजा सोनकर पिता राजकुमार सोनकर 42 साल निवासी भानतलैया एवं नाल लेने वाले अभिषेक उर्फ अप्पा सोनकर पिता राकेश सोनकर 29 साल निवासी नगर निगम आफिस के पास भानतलैया थाना बेलबाग को तलाश कर पकडा गया। भागने वाले जुआरियों के संबंध में पूछताछ करने पर भागने वालो के नाम अभिषेक जैन निवासी गढा फाटक एवं कोदू निवासी दमोह नाका बताया गया। फरार आरोपी अभिषेक जैन, कोदू, की तलाश पतासाजी की गई जो नही मिले।
