मतदाता पुनरीक्षण कार्य कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का निधन  

बालाघाट। बालाघाट विधानसभा क्षेत्र-111 के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक -10 बोट्टा की बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 50 वर्षीय अनिता पति नरेश नागेश्वर का उपचार के दौरान निधन हो गया। जिससे हड़कंप की स्थिति है। वहीं मृतिका के पति ने एसआईआर कार्य का लोड होने से तनाव में आने के कारण बीमार होने का आरोप लगाया है। श्रीमती अनीता नागेश्वर का रात्रि में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। विगत 13 नवम्बर से उनका गोंदिया में उपचार चल रहा था और गंभीर होने पर रात्रि में नागपुर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत गई। बीएलओ अनीता नागेश्वर के निधन पर विधायक अनुभा मुंजारे ने शोक व्यक्त किया है।

विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि यह दुखद खबर है कि हमारे क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बीएलओ का कार्य कर रही अनीता नागेश्वर का निधन हो गया। जैसी उन्हें जानकारी परिजनों से मिली है कि उन पर एसआईआर कार्य का लोड था और इसी के चलते वह बीमार हो गई। जिससे उपचार के लिए उन्होंने बालाघाट और गोंदिया में उपचार कराया। नागपुर ले जाने के दौरान निधन हो गया। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य कराने के नाम पर काम का बोझ या दबाव नहीं बनाना चाहिए। कर्मचारियों के साथ तनाव के कारण ऐसी घटना सामने आना चिंतनीय है। प्रशासन को एसआईआर कार्य करना है तो कर्मचारियों को विश्वास में ले और सद्भावना के तहत कार्य कराए। दबाव बनाकर कार्य नहीं कराया जाना चाहिए।

Next Post

निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर हादसा टला, लोहे की रॉड ट्रक पर गिरी ड्राइवर घायल

Tue Nov 25 , 2025
बनखेड़ी। निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा होने से बच गया। ब्रिज की लोहे की सेटिंग में लगी रॉड अचानक नीचे से गुजर रहे ट्रक ड्राइवर पर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ड्राइवर को बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार […]

You May Like