
जबलपुर। ईओडब्ल्यू ने विक्टोरिया अस्पताल में पदस्थ एक बाबू को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। झूठी शिकायत के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक सिहोरा में पैथोलॉजी से रक्त कलेक्ट कर जबलपुर भेजने का काम करने वाले मनोज श्रीवास्तव ने शिकायत कर बताया कि उसके खिलाफ शिकायत आने का डर दिखाकर आकाश गुप्ता और उसके साथी सुमित पटेल शिकायत दबा देने के एवज में वसूली कर रहा था। जिसके बाद जाल बिछाकर आज ईओडब्ल्यू ने पहली किश्त 20 हजार रूपए लेते हुए आरोपी आकाश को पकड़ा है।
