सिंधिया कन्या विद्यालय मैं खेल समारोह का समापन

ग्वालियर: सिंधिया कन्या विद्यालय में खेल समारोह का समापन हुआ। यह कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा की अध्यक्ष्ता में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुलविंदर सिंह गिल प्रख्यात बास्केटबॉल खिलाड़ी उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ वी के गंगवाल, श्रीमती कीर्ति फाल्के, विजया अवॉर्डी सुश्री अंजना पुरी उपस्थित थीं। निर्णायक मंडल के रूप में लेफ्टिनेंट डॉक्टर गायत्री पांडे असिस्टेंट प्रोफेसर एल एन आई पी, मनोज सिंह भदौरिया बास्केटबॉल कोच उपस्थित थे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के आगमन पर विद्यालय गेम्स कैप्टेन अनौम अनवर द्वारा पुष्प भेंट देकर स्वगात किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदनों द्वारा मार्चपास्ट की गयी। सिंधिया कन्या विद्यालय की कक्षा 8 तथा 9 के एन.सी.सी कैडेटों द्वारा वर्दी पहने हुए एक सुर में मार्च पास्ट करके देशभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। पूर्व छात्राओं द्वारा एलुमनाई मार्च प्रस्तुत की गई जो अपने साथ स्कूल की समृद्ध विरासत लेकर आए, वर्षों के समर्पण, उपलब्धि और पोषित यादों का प्रतिनिधित्व किया।

Next Post

सम्मेलन में संकल्प : स्वदेशी निर्मित वस्तुओं से मनाएंगे दीपावली

Tue Oct 14 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के व्यापारी एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत कोटेश्वर पैलेस में किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह थे एवं अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने की l इस अवसर पर […]

You May Like