आधार कार्ड में Email ID जोड़ना या बदलना हुआ आसान, 75 रुपये की फीस माफ, फोन से ऐसे करें अपडेट

नयी दिल्ली, आधार कार्ड में Email ID को अपडेट करने का मौका मिल रहा है जिसके लिए कोई पैसे नहीं देने है। वहीं इस प्रक्रिया को घर बैठे पूरा किया जा सकता है। जिसमें पूरी प्रक्रिया फ्री और आसान है।

आधार कार्ड आज के समय में सिर्फ पहचान का दस्तावेज नहीं बल्कि बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई जरूरी सेवाओं के लिए भी इस्तेमाल होता है। ऐसे में आधार में दर्ज मोबाइल नंबर, पता और Email ID जैसी जानकारी का सही और अपडेट रहना जरूरी है। अगर आपके आधार कार्ड में Email ID दर्ज नहीं है या आप पुरानी ईमेल आईडी बदलना चाहते हैं तो आपके लिए काम की जानकारी है। बता दें कि अब इसके लिए आधार सेंटर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। UIDAI के आधिकारिक Aadhaar App के जरिए स्मार्टफोन से ही Email ID जोड़ने या अपडेट करने की सुविधा दी जा रही है। इसमें खास बात यह है कि इस सुविधा का इस्तेमाल फिलहाल बिना किसी शुल्क के किया जा सकता है।

पहले देना पड़ता था 75 रुपये का शुल्क
जानकारी के लिए बता दें कि पहले आधार में Email ID अपडेट कराने के लिए एनरोलमेंट या अपडेट सेंटर जाना पड़ता था। इसके लिए 75 रुपये की फीस भी देनी होती थी। लेकिन अब Aadhaar App के जरिए यह प्रक्रिया घर बैठे पूरी की जा सकती है। यह ऐप Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। वहीं UIDAI का कहना है कि Aadhaar App के जरिए Email Address अपडेट करने पर सामान्य 75 रुपये की फीस में छूट दी गई है। यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी।

Aadhaar App से Email ID कैसे अपडेट करें?
सबसे पहले अपने फोन में UIDAI का आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें। अगर ऐप पहले से मौजूद है तो उसे लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर लें। इसके बाद Aadhaar नंबर के जरिए लॉगिन प्रक्रिया शुरू करें। रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार नंबर, चुनी गई SIM और फेस ऑथेंटिकेशन की जरूरत हो सकती है। ऐप को सुरक्षित रखने के लिए 6 अंकों का PIN भी सेट करना होगा। वहीं लॉगिन करने के बाद Email ID जोड़ने या अपडेट करने वाला विकल्प चुनें। यहां अपनी नई Email ID दर्ज करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार वेरिफिकेशन पूरा करें। सभी जरूरी स्टेप पूरे होने के बाद अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।

31 दिसंबर तक मिलेगा फ्री अपडेट का फायदा
इस प्रक्रिया के बाद वेरिफिकेशन सफल होगा और आपका नई Email ID आधार रिकॉर्ड के साथ अपडेट हो जाएगी। बता दें कि 31 दिसंबर 2026 तक Aadhaar App के जरिए Email ID जोड़ने या बदलने पर सामान्य 75 रुपये का शुल्क नहीं देना होगा। ध्यान रखें कि फीस में छूट खास तौर पर Aadhaar App के जरिए Email ID अपडेट करने की सुविधा के लिए बताई गई है। इसलिए किसी अनजान ऐप या लिंक की बजाय UIDAI के आधिकारिक Aadhaar App का ही इस्तेमाल करें

Next Post

Google Pixel में आया बड़ा अपडेट, Scam Detection से लेकर Digital Wellbeing तक मिलेंगे नए फीचर्स

Fri Sep 18 , 2026
मुंबई, Google ने Pixel Drop का रोलआउट शुरू कर दिया है। जिसमें Scam Detection, Digital Wellbeing और कस्टमाइजेशन से जुड़े कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है। Google ने सितंबर 2026 में Pixel Drop का रोलआउट शुरू कर दिया है। इसमें नए अपडेट के साथ Pixel स्मार्टफोन यूजर्स को […]

You May Like