ननि का अल्टीमेटम: आवासीय क्षेत्रों में चल रहे 62 हजार व्यावसायिक प्रतिष्ठान चिन्हित, नोटिस जारी होंगे

भोपाल। राजधानी भोपाल की रहवासी कॉलोनियों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर सोमवार से ननि सख्ती करने जा रहा है. नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा अब 24 घंटे में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने के नोटिस जारी करेगा. जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत किया जा रहा है. वहीं आवासीय भवन में अतिरिक्त निर्माण वाले को भी नोटिस देना शुरू करेगा. शहर की रहवासी कॉलोनियों में करीब 62 हजार व्यावसायिक प्रतिष्ठान चिन्हित किए गए हैं. इनमें से करीब 60 हजार प्रतिष्ठानों को बंद करने के नोटिस दिए जाने हैं.

921 प्रतिष्ठानों को नोटिस

नगर निगम ने के भवन अनुज्ञा शाखा ने रविवार को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कुल 921 नोटिस जारी किए. इनमें नरेला विधानसभा क्षेत्र में 252, हुजूर में 105, गोविंदपुरा में 308, मध्य में 165, उत्तर में 41 और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 50 नोटिस दिए गए.

 

Next Post

पश्चिम विस को सौगातें, वार्डों में हुए भूमिपूजन व लोकार्पण

Mon Aug 17 , 2026
जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की टैगलाइन लोक निर्माण से लोक कल्याण है और इसी भावना के साथ विकास कार्यों को गति दी जा रही है। आदर्श विधानसभा का निर्माण केवल सडक़, पुल, भवन […]

You May Like

मनोरंजन