शिवपुरी के गिर्राज शर्मा पर दर्ज बलात्कार की एफआईआर हाईकोर्ट ने की रद्द

शिवपुरी: शिवपुरी शहर की सिटी कोतवाली सीमा मे निवास करने वाले गिरिराज शर्मा पर सिटी कोतवाली पुलिस में अभियोजन विभाग मे पदस्थ एक महिला की फरियाद पर सन 2022 में एफआईआर धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी), 420 (धोखाधड़ी), 384 (जबरन वसूली), और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2000 की धारा 67 के तहत दर्ज की गई थी। इस मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इस एफआईआर को रद्द कर दिया है।

गिर्राज शर्मा पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक महिला की फरियाद पर बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया था। महिला शिवपुरी की निवासी है ओर सन 2018 मे गिर्राज शर्मा के साथ संपर्क में आई थी। महिला ने अपनी एफआईआर मे बताया था कि गिर्राज शर्मा ने उसे अपने प्रेम जाल में फसाया और शादी का झूठा वादा किया था और उसने एक बार उसे नशीला पदार्थ दिया, जिसके बाद उसकी सहमति और इच्छा के विरुद्ध उसके साथ यौन संबंध बनाए।

गिर्राज शर्मा ने उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींची और उनका इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया, साथ ही उसके पति से अलग होने पर मिलने वाली भरण-पोषण की राशि लेने की कोशिश की। उसने डर और बदनामी के कारण पहले घटना का खुलासा नहीं किया, लेकिन लगातार आपराधिक धमकी दिए जाने के कारण उसे पुलिस के पास जाना पड़ा ।

इस मामले में गिर्राज शर्मा के एडवोकेट ने धारा 482 के तहत इस मामले को ग्वालियर हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए पेश किया। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने आदेश में स्पष्ट किया है कि यदि दो वयस्कों के बीच आपसी सहमति से लंबे समय तक संबंध रहे हों, तो बाद में विवाह न होने पर इसे दुष्कर्म नहीं माना जा सकता। न्यायालय ने ऐसे ही प्रकरण में दर्ज एफआइआर को रद्द करते हुए कहा कि इस प्रकार की आपराधिक कार्रवाई न्याय प्रक्रिया का दुरुपयोग है।

Next Post

शिवपुरी में घर के बाहर बैठे युवक की मारपीट, सिर फोड़ दिया

Mon Nov 17 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी शहर के वार्ड क्र. 36 करोंदी कालोनी में कुछ लोग पुरानी रंजिश के कारण एक युवक के घर में घुस गए और युवक के साथ मारपीट कर दी। जिससे युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार सचिन […]

You May Like