नर्मदापुरम ने बैतूल को हराकर अंडर-15 क्रिकेट फाइनल में बनाई जगह, हरदा से होगा खिताबी मुकाबला

नर्मदापुरम। स्व. जिनवार दास फौजदार स्मृति अंडर-15 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में नर्मदापुरम ने बैतूल को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। एमपीसीए ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में नर्मदापुरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 127 रनों पर ऑल आउट हो गई। जवाब में बैतूल की टीम 65 रनों पर सिमट गई।

दूसरी पारी में नर्मदापुरम ने 183 रन बनाकर पारी घोषित की और 246 रनों का लक्ष्य दिया। बैतूल ने जवाब में 35 रन दो विकेट खोकर बनाए। पहली पारी की बढ़त के आधार पर नर्मदापुरम विजेता घोषित हुई।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए दिव्यांश गालर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग विशाल शर्मा और फ़ज़ल खान ने की, जबकि स्कोरर दिनेश वर्मा रहे। फाइनल मुकाबला नर्मदापुरम और हरदा के बीच खेला जाएगा।

Next Post

56 वर्ष की हुयी नीलम

Sun Nov 9 , 2025
मुंबई, 09 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री नीलम आज 56 वर्ष की हो गयीं। नीलम कोठारी का जन्म 09 नवंबर 1969 को हांगकांग में हुआ था। उनके पिता शिशिर कोठारी और मां परवीन कोठारी है। बचपन के दिनों से ही नीलम को गीत-संगीत के प्रति रूचि थी। उन्होंने कीबोर्ड […]

You May Like