शिक्षा ज्ञान और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लाइब्रेरी महत्वपूर्ण माध्यम है: उप मुख्यमंत्री

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शिक्षा, ज्ञान और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रीवा शहर को आधुनिक लाइब्रेरी की बड़ी सौगात मिली है. इससे विद्यार्थी और पाठकों में अध्ययन के प्रति रूची बढ़ेगी, ज्ञान का विस्तार होगा और रीवा शहर में शैक्षणिक वातावरण बनेगा. उन्होंने कहा कि आधुनिक लाइब्रेरी से विद्यार्थी और पाठकों को अध्ययन, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी और विभिन्न विषयों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल बुधवार को केन्द्रीय पुस्तकालय रीवा में 246.81 लाख की लागत से बने नवीन लाइब्रेरी भवन के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्रा, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय मौजूद थे.

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीन लाइब्रेरी में विद्यार्थी और पाठकों के लिए बैठक व्यवस्था, पुस्तके वाई-फाई और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी. जिससे लाइब्रेरी में विद्यार्थी और पाठकों के लिए अध्ययन एवं बौद्धिक विकास का बेहतर वातावरण बन सके. उन्होंने पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थी एवं पाठकों का अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने को कहा. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लाइब्रेरी से अध्ययन कर विद्यार्थी और पाठकों का जानार्जन होगा और वे समाज में रचनात्मक कार्य के लिए आगे आयेंगे. उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने लाइब्रेरी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुस्तकों से प्राप्त ज्ञान व्यक्ति को जागरूक आत्मनिर्भर और समाज में प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाता है. लाइब्रेरी विद्यार्थी और पाठकों के लिए समाज में साकारात्मक सोच की सफलता के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है.

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा शहर योजनाबद्ध तरीके से विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है. रीवा शहर में उत्कृष्ट सर्किट हाउस का निर्माण किया गया है. संजय गांधी अस्पताल में 750 बिस्तरों का विस्तार किया जायेगा. इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी. डॉक्टर और स्टाफ के लिए आधुनिक भवनों का निर्माण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का विस्तार और बाणसागर में कालोनियों का निर्माण कर कायाकल्प किया जायेगा. इसी प्रकार चिरहुला में नागरिकों की सुविधाओं के लिए पार्किंग व्यवस्था, लाईटिंग, इत्यादि का प्रबंध किया जायेगा. आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम को सांसद जनार्दन मिश्रा ने भी संबोधित किया. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और सांसद जनार्दन मिश्रा ने नवीन लाइब्रेरी भवन का अवलोकन भी किया.

Next Post

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का जामनगर दौरा हुआ संपन्न, अनंत अंबानी ने खुद कार चलाकर उन्हें एयरपोर्ट पर विदा किया

Thu Oct 22 , 2026
जामनगर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की गुजरात के जामनगर स्थित दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी की यात्रा बेहद सफल और दूरगामी परिणामों वाली रही है। इस विशेष दौरे के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ अमेरिकी विदेश मंत्री की एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई, जिसमें ऊर्जा सुरक्षा […]

You May Like