चोटिल वाशिंगटन सुंदर बाहर, आयुष बडोनी को वनडे टीम में बुलाया गया

वडोदरा, 12 जनवरी (वार्ता) ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ शेष एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए हैं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीसीसीआई के एक बयान के अनुसार, सुंदर ने रविवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय अपनी बाईं निचली पसली के हिस्से में तेज दर्द की शिकायत की थी। 26 वर्षीय खिलाड़ी का स्कैन किया जाएगा, जिसके बाद बीसीसीआई मेडिकल टीम विशेषज्ञ की राय लेगी। चोट के कारण सुंदर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एकदिवसीय सीरीज के शेष दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

पुरुष चयन समिति ने सुंदर की जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है। बडोनी को पहली बार एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है और वह सीरीज के दूसरे मैच से पहले राजकोट में टीम से जुड़ेंगे। दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारत की अपडेटेड टीम इस प्रकार है:- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और आयुष बडोनी शामिल हैं।

Next Post

खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस दल पर पर हमले में अधिकारी समेत छह की मौत

Mon Jan 12 , 2026
डेरा इस्माइल खान,12 जनवरी(वार्ता) पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग आईईडी हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मी मारे गये और तीन घायल हो गये। वहीं हिंसा की एक अन्य घटना में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिस अधिकारी और उसके चचेरे भाई को गोली मार दी। पहला हमला टैंक […]

You May Like