आलिया भट्ट ने फिल्म ‘हक’ में यामी गौतम के अभिनय की तारीफ की

मुंबई, 11 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म ‘हक’ में यामी गौतम के अभिनय की तारीफ की है। आलिया भट्ट ने हाल ही में फिल्म ‘हक’ देखी। आलिया को ‘हक’ बेहद पसंद आई है। आलिया भट्ट ने यामी गौतम के अभिनय की बहुत तारीफ की है। आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘क्वीन यामी गौतम, ‘हक’ में आप कला, दिल और सोने की तरह चमक रही हैं। यह मेरे अब तक के सबसे अच्छे महिला किरदारों में से एक है… जैसा मैंने फोन पर भी कहा था… मैं यामी की बहुत बड़ी फैन हूं और आपके आने वाले सभी कामों का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’

फिल्म हक में यामी गौतम ने शाजिया बानो का किरदार निभाया है और इमरान हाशमी ने वकील की भूमिका की है। मध्य प्रदेश के इंदौर की शाह बानो बेगम को 1978 में उनके पति ने तलाक दे दिया था। इसके बाद शाह बानो ने सर्वोच्च न्यायालय में एक आपराधिक मुकदमा दायर किया, जिसमें उन्होंने अपने पति से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार जीता। सात साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, 1985 में सर्वोच्च न्यायालय ने शाह बानो के पक्ष में फैसला सुनाया।

Next Post

खतेड़ा कला में मवेशी के कोठे में आग लगने से 2 गौवंश झूलसे 

Sun Jan 11 , 2026
मुलताई। क्षेत्र के ग्राम खतेड़ा कला में रविवार की सुबह करीब 11 बजे एक किसान के घर के पीछे स्थित मवेशी के कोठे में आग लग जाने से दो गौवंश झूलस गए, वहीं कृषि उपकरण जलकर राख हो गए। नगरपालिका मुलताई की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई […]

You May Like