प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या, दुपट्टे से घोंटा गला

इंदौर. भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्रेमिका ने अपने प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान संस्कार के रूप में हुई है, पुलिस मौके पर.

भंवरकुंआ थाने से मिली जानकारी के अनुसार मामले में तहकिकात की जा रही है. प्रेमी-प्रेमिका ने कुछ दिन पहले ही थाना क्षेत्र में एक किराए का कमरा लिया था, जहां दोनों साथ रह रहे थे. रविवार देर रात किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद प्रेमिका ने गुस्से में आकर अपने दुपट्टे से संस्कार का गला घोंट दिया. थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में रिश्ते में तनाव की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

Next Post

12वीं के पहले पेपर में 247 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित 

Tue Feb 25 , 2025
कोई भी नकल प्रकरण नहीं बना   जबलपुर। जबलपुर जिला मे माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत मंगललवार को हिंदी विषय के पेपर के साथ हुई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी ने इस संबंध में बताया कि जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों […]

You May Like