बॉक्स ऑफिस पर ‘कूली’ ने फिर मारी बाजी, ‘वॉर 2’ से कमाई में निकली आगे

रजनीकांत की फिल्म ₹200 करोड़ के पार, जबकि ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म अभी भी पीछे।

मुंबई, 20 अगस्त (वार्ता): बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ और ऋतिक रोशनजूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ के बीच जबरदस्त मुकाबला जारी है। शुरुआती दिनों में दोनों फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अब ‘कूली’ ने ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘कूली’ ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं ‘वॉर 2’ अभी भी इस आंकड़े से दूर है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कूली’ ने मंगलवार को ₹9.51 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन ₹216.01 करोड़ हो गया है। जबकि, ‘वॉर 2’ ने मंगलवार को ₹5.93 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन ₹192.85 करोड़ तक पहुंचा। दोनों फिल्मों के मंगलवार के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी बढ़त बनाए रखी है।

Next Post

मारपीट व गोली चलाने के मामले में पिछोर पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी

Wed Aug 20 , 2025
ग्वालियर: खेत में बकरियां चराने के विवाद में महिला व परिजनों से मारपीट कर देशी कट्टा से हवाई फायर करने वाले फरार आरोपी अरविंद बंजारा (23) को पिछोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर का देशी कट्टा भी बरामद किया गया। […]

You May Like