बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज बंद करने का विरोध, रहवासियों ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज को आज 3 अक्टूबर से बंद किए जाने के प्रस्ताव को लेकर क्षेत्रवासियों ने आपत्ति जताई है. रहवासियों ने मांग की है कि पर्याप्त वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था किए बिना अंडरब्रिज को बंद नहीं किया जाए. इस संबंध में रेलवे डीआरएम, मेट्रो प्रबंधक और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में बताया गया है कि अंडरब्रिज बंद होने से क्षेत्र के लोगों, खासकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो सकती है. इसलिए पहले वैकल्पिक रास्तों को सुचारू किया जाना जरूरी है. प्रतिनिधिमंडल ने 90 डिग्री ऐशबाग फ्लाईओवर ब्रिज का काम जल्द शुरू कर उसे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए चालू करने की मांग की. इसके साथ ही पुल बोगदा से बरखेड़ी जाने वाले मार्ग को निर्माण कार्य के दौरान भी चालू रखने की मांग की गई, ताकि यातायात प्रभावित न हो. अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को व्यवस्था बेहतर बनाए रखने का आश्वासन दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही, ताकि निर्माण कार्य के साथ आम लोगों और क्षेत्रवासियों को आवागमन में कम से कम परेशानी हो.

Next Post

कॉलेज में एंटी-रैगिंग का मामला, सीनियरों ने डंडे से हमला कर फर्स्ट ईयर छात्र का फोड़ा सिर

Sun Oct 4 , 2026
भोपाल। बिलखिरिया इलाके में एक निजी कॉलेज में इंजीनीयरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र की उसके सीनियर ने बेरहमी से पिटाई कर दी. शनिवार को पीड़ित ने नेशनल एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर पर मामले की शिकायत दर्ज कराई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी […]

You May Like