
सीधी। जिले के वन सहायक संचालक अधिकारी कुसमी के निर्देशन पर चीतल का शिकार करने वाले फरार आरोपी को वन कर्मियों ने पकडकर मझौली न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
परिक्षेत्र सहायक कुसमी से मिली जानकारी अनुसार बीट खरसोती में जंगली जानवर चीतल का अवैध शिकार कर आरोपी करीब 6 माह से फरार था। आरोपी रामनरेश पटवा पिता रामचरण पटवा उम्र 41 वर्ष निवासी बंजारी के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(1), 20,9,27,29,31,35,39,51 सी के तहत मामला पंजीबद्ध कर वनकर्मियों ने 20 दिसम्बर को सुबह 7 बजे पकड़ कर कार्यवाही के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में मेडिकल कराकर मझौली न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय से जेल वारंट बना और आरोपी को जेल भेज दिया गया है।कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक कुसमी साधू लाल सिंह, बीट गार्ड माच महुआ बंसलाल सिंह, जगनारायण सिंह ,नीरज सोलंकी,सहित स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
