सेंट्रल बैंक ATM में बंद रहने से गई गाय की जान

सांची: नगर में आवारा पशुओं की समस्या ने एक बार फिर प्रशासन और बैंक प्रबंधन की लापरवाही उजागर कर दी है. कल सेंट्रल बैंक के एटीएम में बंद हो जाने से एक गाय की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार शनिवार को गाय एटीएम के अंदर घुस गई थी और गेट बंद हो गया.बाहर निकलने का रास्ता न मिलने से वह रातभर अंदर फंसी रही. रविवार सुबह तक बिना पानी और चारे के रहने से उसकी मौत हो गई.

एटीएम के पास स्थित होटल संचालक राजेंद्र जैन ने बताया कि उन्होंने सुबह मृत गाय को देखा और तुरंत बैंक प्रबंधन को सूचना दी. इसके बाद बैंक कर्मियों ने एटीएम खोलकर गाय को बाहर निकाला स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले एटीएम में सुरक्षा गार्ड तैनात रहते थे, लेकिन लंबे समय से यह व्यवस्था बंद होने के कारण एटीएम भगवान भरोसे चल रहे हैं. खाली पड़े एटीएम अब आवारा पशुओं का ठिकाना बन चुके हैं. यह घटना न केवल बैंक प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाती है,बल्कि नगर में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है. आए दिन ये बेजुबान पशु कभी सड़‌कों पर हादसों का शिकार हो रहे हैं तो कभी इस तरह की घटनाओं में जान गंवा रहे है.

Next Post

पानी का पैसा दोगे तभी मिलेगा पीने का पानी

Tue Aug 19 , 2025
हरदा:नगर पालिका ने अभिषेक ग्रीन वैली कॉलोनी की पानी सप्लाई बंद कर दी। कारण है कि कॉलोनी के किसी भी निवासी ने वैध नल कनेक्शन नहीं लिया है। पांच साल से नपा भर रही थी बिजली बिल कॉलोनी में सौ से ज्यादा परिवार रहते हैं। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार […]

You May Like